महंगाई की मार : चाँवल के दाम 20 रुपए तक बढ़े, खाद्य तेलों की कीमत मे भी लगी आग

रायपुर। महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चावल, गेंहू और खाद्य तेलों के दाम त्योहारी सीजन से पहले बढ़ गए हैं। मोटे और पतले चावलों के दाम 5 से 20 रुपए तक बढ़ गए हैं। इसी के साथ खाद्य तेलों में इस समय राइस ब्रान के दाम आसमान पर चले गए हैं। इसके दाम तो सोया तेल से भी ज्यादा हो गए हैं। सरसों तेल एक बार फिर दो सौ के पार हो गया है। गेंहू के दाम भी पांच रुपए तक बढ़े हैं।

चावल की कीमत लगातार बढ़ते जा रही है। इसके दाम बढ़ने का कोई कारण भी नहीं रहता है। उत्पादक कारोबारी कभी भी इसके दाम में इजाफा कर देते हैं। वैसे त्योहारी सीजन के पहले कारोबारी ज्यादातर किचन के सामन के दाम बढ़ा देते हैं। पूरी तरह से उपर से नीचे तक सिंडीकेट बनाकर मुनाफाखोरी की जा रही है।

राइस ब्रान सरसों तेल महंगा
खाद्य तेलों में इस समय बाकी तेलों के दाम तो नहीं बढ़े हैं, लेकिन इस समय राइस ब्रान तेल के दाम जरूर बढ़ गए है। हरेली का जो तेल पहले चिल्हर में 125 रुपए था, उसके दाम 130 रुपए हो गए है। ये एक लीटर का पाउच न होकर 800 ग्राम का पाउच है। ऐसे में एक लीटर की कीमत 163 रुपए हो रही है। सोया तेल के दाम इस समय 155 रुपए है। यानी राइस ब्रान सोया तेल से महंगा हो गया है। सरसों तेल के दाम थोक में 194 रुपए और चिल्हर में 205 रुपए हो गए है।

दक्षिण राज्यों और मप्र से आने वाले चावलों के दाम बढ़े
पतले चावलों की आवक अपने प्रदेश में ज्यादातर दक्षिण के राज्यों से होती है। इसी के साथ मप्र से भी भारी मात्रा में यहां पर चावल आते हैं। इसके अलावा लोकल उत्पादकों के उत्पाद भी बिकते हैं। सबसे ज्यादा डिमांड पतले चावलों की रहती है। इसकी कीमत में भी भारी इजाफा हुआ है। वैसे मोटे चावलों के दाम भी पांच से दस रुपए बढ़े हैं। मप्र सिवनी का काली मूंछ चावल बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके दाम में दो माह में 15 रुपए तक का इजाफा हुआ है।

किसके दाम कितने बढ़े
कारोबारियों के मुताबिक इसके दाम दो माह पहले थोक में 45 सौ रुपए थे जो अब छह हजार हो गए हैं। चिल्हर में इसके दाम इस समय 65 सौ रुपए हैं। यानी एक किलो के दाम 65 रुपए हैं। एचएमटी चावल के दाम पहले थोक में 45 से 48 रुपए थे इसके दाम थोक में 58 रुपए और चिल्हर में 62 से 65 रुपए हो गए हैं। अब्बा हुजूर चावल की भी अपने राज्य में बहुत डिमांड है। इसके दाम थोक में 57 रुपए से सीधे 73 से 74 रुपए और चिल्हर में 80 रुपए हो गए हैं। जय श्री राम चावल के दाम में 20 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके दाम थोक में पहले 50 से 55 रुपए थे जो अब 70 से 75 और चिल्हर में 75 से 80 रुपए हो गए हैं। जवां फूल चावल के दाम थोक में 90 रुपए से बढ़कर अब 115 रुपए हो गए हैं।

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *