विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक, भूपेश बघेल चला रहे आरोप लगाने की दुकान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंगिया घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज है. इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं. देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई है. असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं. प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है. कांग्रेस के लिए घुसपैठिए वोट बैंक का विषय है. वहीं उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रवक्ता बताया है. उन्होंने कहा प्रदेश में भूपेश बघेल आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे. दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं है, वह भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं.

राज्यपाल के दौरे पर कांग्रेस द्वारा दिए बयान का विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संविधान के किसी धारा में ऐसा नहीं लिखा है कि राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए. भूपेश बघेल से पूछ के काम नहीं करेंगे. भूपेश बघेल के लिए तो गांधी परिवार ही संवैधानिक है.

बीजेपी विधायक दल की कल होगी बैठक
विधायक चंद्राकर ने विधायक दल की बैठक को लेकर बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे, भाजपा कार्यलय में कल विधायक दल की अहम बैठक होने वाली है. इसमें संकल्प से सिद्धि, 11 साल बेमिसाल और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की जाएगी. इसके अलावा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे.

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *