Breaking News

CG में बड़ा हादसा: खेलते-खेलते फट गई मोबाइल की बैटरी, एक साल के मासूम की मौत

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुई घटना ?
जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर गांव में रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह (1 साल) 31 मई की शाम को अपने भाई-बहनों और गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी बच्चे कहीं से मोबाइल की एक पुरानी और खराब बैटरी ले आए थे। शाम करीब 5 बजे अचानक बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। आदित्य इसकी चपेट में आ गया और उसका चेहरा, सीना, पेट के साथ ही हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 1 जून की सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *