Breaking News

MP News: मुरैना में बिजली ठप! 300 घरों में छाया अंधेरा, धरने पर बैठे वार्डवासी, क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्त रहीं महापौर

MP News: मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक 3 में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण करीब 300 घर अंधेरे में डूबे रहे. बिजली संकट से परेशान वार्डवासी अपनी समस्या लेकर महापौर के बंगले पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या का समाधान किया और न ही जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध ली.

बिजली गुल होने से पेरशान है वार्डवासी
वार्डवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारियों द्वारा काम कराने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है और बिना लेन-देन के समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता. प्रदर्शन के दौरान कई नागरिकों ने खुले तौर पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

किक्रेट टूर्नामेंट में व्‍यस्‍त रही महापौर
आक्रोशित नागरिकों ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी समस्या लेकर महापौर के बंगले पर पहुंचे तो महापौर शहर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम में व्यस्त थीं, जबकि वार्ड के सैकड़ों परिवार अंधेरे और परेशानियों से जूझ रहे थे। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.

बिजली व्‍यवस्‍था नहीं हुई बहाल
धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई और रिश्वतखोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. नागरिकों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है. फिलहाल बिजली संकट और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर वार्ड क्रमांक 3 में जनाक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *