Air India: मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, तीन घंटे तक हवा में रही

मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।

ये उड़ानें हुईं प्रभावित
लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट संख्या AI130 विएना की ओर मोड़ी गई।
न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI102 शारजाह की ओर मोड़ी गई।
न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट संख्या AI116 जेद्दा की ओर मोड़ी गई।
लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI2018 मुंबई की ओर मोड़ी गई।
मुंबई-लंदन हीथ्रो फ्लाइट संख्या AI129 मुंबई लौट रही है।
मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI119 मुंबई लौट रही है।
दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट संख्या AI103 दिल्ली लौट रही है।
नेवार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI106 दिल्ली लौट रही है।
वैंकूवर-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI188 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है।
दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI101 फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ी जा रही है।
शिकागो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI126 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है।
लंदन हीथ्रो-बंगलूरू फ्लाइट संख्या AI132 शारजाह की ओर मोड़ी जा रही है।
लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI2016 विएना की ओर मोड़ी गई।
वाशिंगटन-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI104 विएना की ओर मोड़ी गई।
टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI190 फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ी गई।
दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट संख्या AI189 दिल्ली की ओर वापस आ रही है।

एअर इंडिया ने व्यवधान के लिए जताया खेद
एअर इंडिया ने बयान जारी कर अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। एअर इंडिया ने कहा है कि वह यात्रियों के लिए आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। एअर इंडिया ने यह भी बताया कि अगर कोई यात्री फ्लाइट कैंसिल करना या समय बदलना चाहता है, तो उसे रिफंड या नई बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने बंद किया हवाई क्षेत्र
गौरतलब है कि इस्राइल ने ईरान पर हमला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है। इस अभियान के तहत इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइल के हमले के कुछ घंटों बाद ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की। वहीं, इस्राइल ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। साथ ही अपनी उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं पर आपातकालीन तैयारी बढ़ा दी है।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *