यूपी: गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत के बाद जारी हुआ नोटिस

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ पार्टी कार्यालय में आपत्तिनजक वीडियो वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कश्यप को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि रविवार को वायरल वीडियो में पार्टी के जिला कार्यालय में कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है।

जिसमें वीडियो के आधार पर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। साथ ही तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम सीढि़यों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से आई थी। स्टेशन से उसने फोन किया कि तबीयत खराब है। दो-तीन घंटे आराम करना है। हम मदद करने के लिए खुद अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए। सीढि़यां चढ़ने पर महिला को चक्कर आ गया तो हमने सिर्फ उसकी मदद की। इस फुटेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अमर किशोर का कहना है कि वीडियो वायरल करना एक राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमारी मेहनत और कार्यशैली से परेशान होकर नीचा दिखाना चाहते हैं।

वीडियो वायरल होने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष को गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं को भी ट्रोल किया जा रहा है।

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *