लाल किले के पास हुए कार बम धमाके में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट

दिल्ली के लाल किला के पास 10 नवंबर 2025 को हुए हाई-इंटेंसिटी कार बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

NIA के मुताबिक, इस पूरे आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड पुलवामा का रहने वाला डॉ. उमर उन नबी था। उसकी पहचान DNA फिंगरप्रिंटिंग के जरिए की गई। धमाके में उसकी भी मौत हो गई थी।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों AGuH और AQIS से जुड़े थे। उनका मकसद “ऑपरेशन हेवेनली हिंद” के जरिए देश में शरिया शासन लागू करना था। NIA की जांच जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात तक फैली। चार्जशीट में 588 गवाह, 395 दस्तावेज और 200 से ज्यादा सबूत शामिल किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि धमाके में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक TATP था, जिसे आरोपियों ने गुप्त तरीके से तैयार किया था। एजेंसी के अनुसार, आरोपी रॉकेट और ड्रोन से IED हमलों की भी तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा AK-47, क्रिंकोव राइफल और पिस्तौल जैसे हथियारों की अवैध खरीद की जानकारी भी सामने आई है।

NIA ने बताया कि आरोपियों ने कई अन्य जगहों को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि समय रहते मॉड्यूल का खुलासा होने से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Check Also

’10 करोड़ की कमाई में 60 करोड़ की विदेश यात्राएं…’, बीजेपी ने राहुल की यात्रा पर उठाए सवाल, पूछा किसने की फंडिंग?

Rahul Gandhi foreign trip: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वि‍देश यात्रा को लेकर एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *