Breaking News

नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की डेडलाइन आज, 5 बजे तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

रायपुर: राज्य के सभी नर्सिंग कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन के लिए आज अंतिम तिथि है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अनेक छात्रों की ओर से समय पर आवेदन न कर पाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.

नए कार्यक्रम के अनुसार, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकायट्रिक नर्सिंग सहित सभी कोसों के लिए प्रवेश इसी आनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा. इसका अर्थ है कि राज्य के सरकारी और निजी दोनों तरह के नर्सिंग कालेजों में सीट आवंटन अब सिर्फ डिजिटल माध्यम से किया जाएगा.

Check Also

चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राहत: निवेशकों की सूची तैयार, जल्द लौटेगा पैसा

चिटफंड कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए निवेशकों के लिए राहत भरी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *