दिल्ली के जिस होटल में आगजनी से हुई 21 मौतें, पुलिस ने उसके मालिक को किया गिरफ्तार, जांच में मिली थी कई कमियां

Delhi: दिल्ली में मालवीय नगर के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने उस होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक लवकेश बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो जाए. फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

बता दें, मालवीय नगर में बने इस होटल में बुधवार को आग लगने की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं. घटना के बाद मालिक फरार हो गया, जिसकी तलाश में विशेष टीमों को लगाया गया और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया, ताकि वह भाग नहीं सके. आखिरकर पुलिस ने आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर ही लिया.

12 विदेशी नागरिकों की हुई है मौत
इस आगजनी की घटना में जिन 21 लोगों की मौत हो गई. उसमें ज्यादातर विदेशी नागरिक थे. 21 में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिकों की मौत हुई है. जबकि अन्य गंभीर घायलों का अभी भी इलाज जारी है. इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है. यह परिवार गुरुग्राम का रहने वाला है, जो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने आया था.

आगजनी की घटना के बाद जब जांच की गई तो बिल्डिंग में कई खामियां पाई गई. जिसके बाद बिल्डिंग मालिक के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. लेकिन इस घटना ने होटल सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *