Breaking News

राजनांदगांव–कलमना रेलखंड पर काम से ट्रेनें प्रभावित, 31 जनवरी तक कई पैसेंजर और मेमू रद्द

राजनांदगांव। रेलवे मेंटेनेंस और तीसरी रेलवे लाइन के विस्तार कार्य के चलते एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव–कलमना रेलखंड पर तुमसर यार्ड को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। इस कारण 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस कार्य के चलते इतवारी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से ज्यादा पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन या तो रद्द है या प्रभावित चल रहा है। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जा रहा है।

31 जनवरी तक रद्द/प्रभावित प्रमुख ट्रेनें

  • 58817 तुमसर रोड–तिरोड़ी पैसेंजर (रद्द)
  • 58816 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर (प्रभावित)
  • 58815 इतवारी–तिरोड़ी पैसेंजर (रद्द)
  • 58818 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर (रद्द)
  • 68715 बालाघाट–इटवारी–तिरोड़ी मेमू (रद्द)
  • 68714 इतवारी–बालाघाट मेमू (रद्द)

28 से 31 जनवरी तक रद्द मेमू ट्रेनें:

  • 68741 दुर्ग–गोंदिया
  • 68742 गोंदिया–दुर्ग
  • 68743 गोंदिया–इटवारी
  • 68744 इटवारी–गोंदिया
  • 68713 गोंदिया–इटवारी
  • 68716 इटवारी–गोंदिया
  • 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया (प्रभावित)
  • 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ (प्रभावित)

यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। 31 जनवरी तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

Check Also

आज कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, मनरेगा बचाओ समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का करेगी घेराव, सचिन पायलट भी होंगे शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *