आगे पुलिस, पीछे 30 लग्जरी कारें… उमर के काफिले ने टोल पर मचाया हंगामा- बैरियर तोड़ा, 28 पर FIR

Atiq Ahmed son Umar convoy: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की पिछले दिनों झांसी में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उसका अंतिम संस्‍कार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में किया गया. इसमें उसके भाई भी शामिल हुए जो, जेल में बंद थे. जब पुलिस अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को वापस जेल ले जा रही थी.

उस समय पुलिस की गाड़ियों के पीछे उमर के गुर्गों की 30 गाड़ियां भी साथ चल रही थीं. उन्होंने नवाबगंज टोल प्लाजा पर न तो टोल द‍िया. इसके अलावा टोल कर्मचारियों के साथ लड़ाई-झगड़ा भी किया है. यही वजह है कि अब सभी 30 गाड़ियों के ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश यादव ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस को दी गई तहरीर में कई वाहनों के नंबर भी दर्ज कराए गए हैं.

क्‍या है पूरा मामला?
जयप्रकाश यादव की शिकायत के मुताबिक 8 अगस्त 2026 की रात करीब 3:50 बजे नवाबगंज टोल प्लाजा से यूपी पुलिस लखनऊ जेल ले जा रही थी. पुलिस के काफिले के बाद बड़ी संख्या में वहां गाड़ियां पहुंची. जब टोल कर्मचारियों की तरफ से वाहन चला रहे ड्राइवरों से टोल मांगा गया तो उन्‍होंने गाली गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उन्‍होंने टोल बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की.

जय प्रकाश ने बताया कि जब उन लोगों को ऐसा न करने से रोका गया. तो उन्‍होंने जान से मारने की धमकी दी और टोल का गेट तोड़ते हुए वे सभी लोग आगे बढ़ गए. इतना ही नहीं, तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ वाहनों से कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की गई.इसके कारण सरकारी टोल बैरियर को नुकसान पहुंचने के साथ राजस्व की भी क्षति हुई.

टोल प्रबंधन ने पुलिस को द‍िए इन गाड़ियों के नंबर
टोल प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में कई वाहनों के नंबर उपलब्ध कराए हैं. इनमें UP32 NJ 1458, UP70HP 8416, UP32QC0072, UP32EZ2056, UP70HB1786, UP70DL6CT9370, UP60AV5378, UP70HX3080, UP70GV2525, UP32G E8243, UP32K R3795, UP70GQ4834 समेत अन्य वाहन शामिल बताए गए हैं.

Check Also

गरीब मरीजों के इलाज पर ‘वसूली’ के आरोप से मचा हड़कंप, तीमारदारों ने लगाए गंभीर आरोप

चंदौली. जिला मुख्यालय स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में मरीजों से इलाज के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *