सौम्या की छः गिरफ्तारी और न्यायालयीन आदेश

पिछली कांग्रेस सरकार में घोटाले दर घोटाले हुए।दो तीन सौ लोग जांच की जद में आए। इनमें से उंगलियों में गिनने वाले ऐसे व्यक्ति है जिनको केंद्र और राज्य की सभी जांच एजेंसियों ने किसी न किसी घोटाले के लिए अपने गिरफ्त में लिया है। इनमें से दो प्रमुख महिला पुरुष है कद्दावर राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया और प्रमोटी आई ए इस अफसर अनिल टुटेजा। जितने घोटाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में हुए उनके किंग और क्वीन पिन यही दोनों थे। केंद्र की सीबीआई, आईटी, ईडी सहित राज्य की एसीबी आईओडब्ल्यू और पुलिस विभाग ने इन दोनों को कोयला और शराब घोटाले में कमीशनखोरी के कारण बार बार गिरफ्तार किया है।

अनिल टुटेजा तो निकल ही नहीं पा रहे है सौम्या चौरसिया को ढाई साल बाद जमानत मिली थी वह भी इस शर्त पर कि छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर रहना होगा। खुली हवा में थोड़े ही महीने सांस ले पाई थी कि राज्य की जांच एजेंसी ने फिर गिरफ्तार कर लिया। आदतन साबित हो गई है सौम्या चौरसिया।ऐसा हर जांच एजेंसी न्यायालय में जमानत दिए जाने के विरोध में दस्तावेज प्रस्तुत कर देती है।निचली अदालत तो ऐसे ही जमानत देने में खुद को अलग कर लेती है। हाई कोर्ट में भी जमानत नहीं मिलती है।आखिर कार सुप्रीम कोर्ट में उम्मीद बनती है।

इस बार भी दो कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया गया।बताया गया कि राजनैतिक विद्वेष के कारण बार बार छः बार गिरफ्तार किया जा चुका है। हाई कोर्ट में आवेदन लगा है तो जांच एजेंसी अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग रही है। यहां अंदर एक एक दिन भारी पड़ रहा है वहां बाहर जांच एजेंसी दस दिन मांगे,ठीक नहीं है।ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने माना। इसे जमानत मिल जाएगा या नहीं मिलेगा ये जांच एजेंसी के पक्ष रखने के बाद तय होगा।

सौम्या चौरसिया ने सपने में भी कांग्रेस शासनकाल में निरंकुश होते वक्त नहीं सोचा था।अनिल टुटेजा के साथ मिलकर घोटाले का जो खेल खेला उसका अंत भी कांग्रेस शासनकाल में ही हो गया था। साल भर कांग्रेस शासनकाल में जेल में रही। नए सरकार में डेढ़ साल रही। पहले सरकार ने वीआईपी सेवा दी।नई सरकार ने आम बंदी बनाकर रखा। नौकरी तो हाथ से निकल ही गई है। केवल एकात मामले में सजा होते ही बर्खास्तगी तय हो जाएगी।

क्या, कांग्रेस शासनकाल में ईमानदार आईएएस आईपीएस अधिकारियों के साथ की गई बदतमीजियों का असर है या यही अधिकारी आज सौम्या चौरसिया के लिए इतनी तगड़ी घेराबंदी करवा दिए है कि मैडम जेल से बाहर आने में असक्षम होते जा रही है? बोरे बासी खाने के दिन आने वाला है

Check Also

बिलासपुर रिश्वत कांड: 80 हजार लेकर नाबालिग को छोड़ा, SSP ने कोटा थाने के प्रधान आरक्षक व आरक्षक को किया सस्पेंड

CG News: बिलासपुर जिले के कोटा थाने में एनडीपीएस कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *