Breaking News

शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की चली गई जान, सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ। बिहार के नालंदा स्थित प्रसिद्ध माता शीतला मंदिर में चैत्र अष्टमी के अंतिम मंगलवार को भारी भीड़ के चलते अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार के नालंदा स्थित श्री शीतला माता मंदिर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। माँ शीतला देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

वहीं राज्य और केंद्र सरकार ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों के लिए कुल 6 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है, जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न बरती जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए।

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *