शातिर चोर गिरफ्तार : पांच से ज्यादा मंदिरों में की चोरी, रेकी के बाद वारदात को देता था अंजाम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के पांच मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में शातिर चोर हरेंद्र गुप्ता को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी हरेंद्र गुप्ता बस से कांकेर आकर पहले बिना सीसीटीवी वाले मंदिरों की रेकी करता और तड़के 3 से 4 बजे के बीच चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए मोबाइल और बाइक का इस्तेमाल नहीं करता था।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस ने उसकी तलाश में 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसे जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने कांकेर सहित अन्य जिलों में भी मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूल की हैं और पहले भी जेल जा चुका है।

इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके साथ ही लोगों से मंदिरों और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील की है।

Check Also

Rajnandgaon District Hospital बना छत्तीसगढ़ का पहला 5-Star ‘Eat Right Campus’, मरीजों को मिलेगा सुरक्षित खाना

Rajnandgaon District Hospital: राजनांदगांव जिला अस्पताल ने इतिहास रच दिया है. हॉस्पिटल को FSSAI ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *