Breaking News

‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार…’, राहुल का आरोप, बीजेपी ने विदेश यात्रा पर कसा तंज

Rahul Gandhi Vote Theft Allegation: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है. पिछली बार के मुकाबले बस इतना है कि राज्‍य में खाता खुल गया है, इस बार 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि जैसे मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में वोटों की चोरी की गई थी, वैसे ही इस बार के चुनाव में भी हुआ है. राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उनकी विदेश यात्रा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

देश के 5 राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर एक के बाद एक राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया है.राहुल गांधी ने X पर लिखा- इससे पहले मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा चुनाव 2024 में भी वोट चोरी हुई थी.

राहुल गांधी फिर से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने इस बार लिखा- असम और बंगाल में साफ तौर पर बीजेपी ने EC की मदद से वोट चोरी की. आगे लिखा कि चुनाव चोरी संस्था चोरी अब और चारा ही क्या है.

राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्‍या लिखा?
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए ल‍िखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है.’

उन्‍होंने लिखा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं. वो ख़ुद “remote controlled” हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

राहुल की विदेश यात्रा पर बीजेपी का तंज
राहुल गांधी ने भले ही बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगा हों, लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं द‍िया है. लेकिन उनकी विदेश यात्रा को लेकर तंज कसते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें राहुल प्लेन में चढ़ते नजर आ रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते नजर आ रहे हैं कि सब छोड़ कर फिर निकल लिए.

Check Also

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होगी बैठक, तैयारियों को लेकर ले रहे CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में ले रहे बैठक, विजय शर्मा भी मौजूद

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *