Breaking News

Sukma Naxal News: जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा डंप! 57 BGL पाइप, डेटोनेटर, IED कंटेनर और भरमार बंदूक बरामद

सुकमा। नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच सुकमा पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र के चिन्नाबोड़केल के घने जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता लगाकर बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की है। बरामद सामान में एक भरमार बंदूक, बीजीएल हथियार बनाने की 57 पाइप, तीन आईईडी कंटेनर, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, गन पाउडर, बिजली के तार और अन्य सामग्री शामिल है।

खुफिया इनपुट पर चिन्नाबोड़केल के जंगल में चला सर्चिंग ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप की तलाश के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम चिन्नाबोड़केल के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया।

सघन सर्चिंग में मिला नक्सलियों का छिपा डंप
यह अभियान कैम्प रायगुडेम से सहायक कमांडेंट विकास कुमार के हमराह 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने संचालित किया। सघन सर्चिंग के दौरान टीम को जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखा गया डंप मिला। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए डंप से हथियार, विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
सुरक्षा बलों को डंप से एक देशी भरमार राइफल, तीन डेटोनेटर युक्त आईईडी कंटेनर, पांच शॉक ट्यूब असेंबली, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, करीब एक किलोग्राम गन पाउडर और करीब तीन किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ है। इसके अलावा बीजीएल हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली 29 बड़ी और 28 छोटी पाइप, छोटे-बड़े पटाखे, करीब 500 ग्राम स्प्लिंटर और 18 लोहे की स्पाइक भी बरामद की गई हैं।

संचार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले
डंप से सुरक्षा बलों को बैटरी सहित दो वायरलेस सेट, दो रेडियो सेट, लिथियम बैटरी, बड़ी एवं छोटी बैटरियां, तीन बंडल इलेक्ट्रिक तार, बैटरी चार्जर, टॉर्च चार्जर, ट्रैवल चार्जर, सर्किट बोर्ड, मोबाइल चार्जर, एसी/डीसी पावर इन्वर्टर, 20,000 एमएएच का पावर बैंक और दो खराब मोबाइल फोन सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिली है।

नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद
बरामद डंप में नक्सली उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है। इनमें नक्सली झंडा, 25 नक्सली साहित्य, काली यूनिफॉर्म, बेल्ट, मच्छरदानी, तीर-कमान, कंटेनर, स्पाइक, एम-सील, एल्युमिनियम पाउच, यूएसबी केबल, एयूएक्स केबल, घड़ी और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अभियान
अधिकारियों के अनुसार, सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ आनंद राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर, 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट नीरज राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों द्वारा संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग की जा रही है।

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण
डेटोनेटर के साथ प्म्क् कंटेनर – 03 नग, शॉक ट्यूब असेंबली (वेव कैरियर के साथ डेटोनेटर) – 05 नग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 01 नग, नान-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 03 नग, गन पाउडर (लगभग) – 01 किग्रा, BGL पाइप बड़ा – 29 नग, BGL पाइप छोटा – 28 नग, देशी राइफल (भरमार) – 01 नग, छोटा पटाखा – 25 नग, बड़ा पटाखा – 09 नग, यूरिया (लगभग) – 03 किग्रा।

इलेक्ट्रिक सामान
बैटरी के साथ वायरलेस सेट – 02 नग, लिथियम बैटरी – 02 नग, बड़ी बैटरी – 03 नग, इलेक्ट्रिक तार – 03 बंडल, वेल्क्रो – 01 बंडल, छोटी बैटरी – 28 नग, स्पीड लाइट – 01 नग, बैटरी चार्जर – 02 नग, टॉर्च चार्जर – 02 नग, रेडियो सेट – 02 नग, ट्रैवल चार्जर – 01 नग, सर्किट बोर्ड – 01 नग, मोबाइल चार्जर – 01 नग, AC/DC पावर इन्वर्टर – 01 नग, पावर बैंक 20000 mah- 01 नग, खराब मोबाइल फ़ोन – 02 नग।

अन्य नक्सल सामान
सफेद सिंथेटिक बेल्ट – 01 नग, काली सिंथेटिक बेल्ट – 01 बंडल, डिजिटल बी.पी. मानिटर – 01 नग, बी.पी. मानिटर बैग – 01, कंटेनर – 05, लकड़ी (स्पाइक) – 02, नक्सली झंडा – 01, नक्सली साहित्य – 25, पैर की घंटी (घुंघरू) – 01 जोड़ी, काली यूनिफार्म – 01, मच्छरदानी – 01, तीर-कमान – 08, कैलकुलेटर – 01, स्प्लिंटर (लगभग) – 500 ग्राम, लोहे की स्पाईक – 18, USB केबल – 01, हाथ घड़ी – 01, AUX केबल – 01, एम-सील – 01, एलकाईन- की (Allkine key) – 01, एल्युमिनियम पाउच – 02, अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री।

Check Also

हॉस्टल में एक महीने से बिजली गुल, खाने-पढ़ाई पर भी सवाल… 30 KM पैदल चलकर कलेक्टर के पास पहुंचीं एकलव्य विद्यालय की छात्राएं

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *