US का ईरान पर नया शिकंजा, तेहरान का ये खास मोहरा पर रखा क्यों रखा 94 करोड़ का भारी इनाम, जाने पूरी बात

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक खूंखार आतंकी सरगना के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए पूरी दुनिया में उसकी तलाश तेज कर दी है। अमेरिका ने ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ‘कताइब सैय्यिद अल-शुहादा’ (KSS) के नेता अबू आला अल-वालाई उर्फ हाशिम फिनयान रहीम अल-सराजी के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 94 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने इराक के आतंकी संगठन कतईब सैय्यद अल-शुहदा (KSS) के लीडर अबू आला अल-वलाई पर 1 करोड़ डॉलर (करीब 94.28 करोड़ रुपये) के इनाम का ऐलान किया है.

अमेरिकी रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम ने 23 अप्रैल को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अल-सराजी की सही लोकेशन या पहचान बताने वाले को मोटा इनाम दिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी देने वाले व्यक्ति को दूसरी जगह बसाने (relocation) की सुविधा भी दी जाएगी. इसके लिए सिग्नल ऐप या टॉर (Tor) टिपलाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

वलाई को हाशिम फिन्यान रहीम अल-सराजी के नाम से भी जाना जाता है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस संगठन के सदस्यों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों, दूतावासों और आम नागरिकों पर हमले किए हैं.

इंटरनेशनल पॉलिसी ऑर्गेनाइजेशन ‘काउंटर एक्सट्रीमिस्म प्रोजेक्ट’ (CEP) की रिपोर्ट के अनुसार, KSS एक इराकी मिलिशिया है जिसे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) का पूरा सपोर्ट मिलता है. यह संगठन सीरिया और इराक दोनों देशों में सक्रिय रहा है.

2014 में जब ISIS का प्रभाव बढ़ा था, तब इस संगठन ने अपनी ताकत बढ़ाई और अब यह पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस (PMF) के हिस्से के रूप में काम करता है.

अमेरिका ने नवंबर 2023 में अल-सराजी और KSS को ग्लोबल आतंकी (SDGT) घोषित किया था. इसके बाद सितंबर 2025 में विदेश विभाग ने इसे विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) का दर्जा दे दिया. इस दर्जे के बाद अमेरिका को इस ग्रुप के खिलाफ कड़े कानूनी और वित्तीय कदम उठाने की ताकत मिल गई है.

हाल के दिनों में अल-सराजी के संगठन ने कुवैत जैसे खाड़ी देशों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट बताती है कि KSS दक्षिणी इराक के बसरा और अल-मुथन्ना प्रांतों से ड्रोन और रॉकेट के जरिए हमले कर रहा है। यह संगठन अन्य आतंकी गुटों के साथ मिलकर इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में भी अशांति फैला रहा है।

Check Also

नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 युवक, एक आवाज के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Nepal flash floods: नेपाल में 26 अगस्त की फ्लैश फ्लड के नौ दिन बाद कुदरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *