Breaking News

पुरानी रंजिश, पत्नी पर बुरी नजर रखने का शक, साइको किलर ने 3 महीने में 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

बलाैदाबाजार : जिले में स्थित खर्वे गांव में पिछले करीब 3 महीने के अंदर 8 लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गांव के 46 वर्षीय रामसहाय जायसवाल ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, विवाद पत्नी पर गलत तरीके से नजर रखने, शक करने, कर्ज और टोना टोटका करने की शंका के चलते लोगों को जहर मिलाकर शराब पिलाई गई.

इस जहरीली शराब के पीने से एक के बाद एक 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक युवक की जान बच गई. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 जून को ग्रामीणों ने कसडोल थाने में आवेदन दिया और मामले में हुई 8 लोगों की मौत की जांच करने की मांग की गई. इस पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों ने रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था.

शवों को कब्र से निकलवाकर कराया पोस्‍टमॉर्टम
घटना के बाद पुलिस ने 7 मृतकों के शवों को कब्र से निकलवाया और उनका पोस्‍टमॉर्टम कराया गया. इसके साथ ही फॉरेंसिक जांच के लिए भी रायपुर भी भेजा गया. घटना में मृतक बुधराम का पहले ही अंतिम संस्‍कार किया जा चुका था. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी ने चूहा मारने के नाम पर सुहागा(जहर) खरीदा था.

पुलिस पूछताछ में आराेपी ने किया जुर्म कबूल
मामले में तकनीकी साक्ष्‍यों और ग्रामीणों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रामसराय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान उसने पहले सभी आरोपों को झूठा बताया, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्‍वीकार कर लिया. आराेपी ने बताया कि उसने जहर का परीक्षण पहले एक कुत्ते पर किया था. इसके बाद ही उसने अलग-अलग तारीखों में गांव के लोगों को जहर मिलाकर शराब पिलाई.

आरोपी के ठिकानों से जब्त किया जहरीला पदार्थ
मंगलवार को प‍ुलिस आरोपी रामसहाय को उसके घर, दुकार और घटनास्‍थल पर लेकर गई, जहां उसने शराब में जहर मिलाया था. पुलिस ने ठिकानों से शराब में मिलाने वाला जहरीला पदार्थ जब्त किया. इस दौरान आराेपी को देखकर ग्रामीणों का गुस्‍सा फूट गया और उसे खूब गालियां दी.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *