रतलाम में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से 3 की मौत, कई घायल

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार की रात मोहर्रम के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डॉक्टर रविंद्र सोलंकी ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. जिसकी पहचान रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान अनास पिता अकरम (16), मोइन शाह पिता इश्क शाह (35), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद, इब्राहिम और वहीद के रूप में हुई है.

हाईटेंशन तार से टकराने पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना पिपलोदा के हतनारा गांव की है. जहां मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार की रात ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था. ताजिया की ऊंचाई करीब 20 फीट थी, जो हाईटेंशन तार से टकरा गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली लाइन काफी नीचे थे और लोगों ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.

पुलिस जांच में जुटी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया के संपर्क में आते ही करंट फैल गया, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि हादसे के दौरान न तो कोई पुलिसकर्मी मौजूद था और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई.

Check Also

गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *