Breaking News

‘हवस’ की आग में जली मासूमः चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को ले गया दरिंदा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप, फिर जो किया…

बांदा. हैवानियत की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने 3 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है. दरिंदे ने रेप करने के बाद बच्ची को जंगल में फेंक दिया. मामले की जानकारी लगते ही बच्ची को जंगल से लाकर लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि पूरा मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां एक 3 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान गांव का ही सुनील यादव बच्ची के पास पहुंचा और चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया. वहीं जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन की. जब बच्ची नहीं मिली तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जब पुलिस कोताही करते दिखी तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर बवाल काटा. जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बच्ची को जंगल से लेकर अस्पताल पहुंचे.

उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी. जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात को गांव के ही सुनील ने अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने में दबिश दी. पुलिस को देखते ही दरिंदे ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बच्ची को कानपुर रेफर किया गया है. दरिंदे के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *