उत्तर प्रदेश में SIR यानि विशेष गहन परीक्षण की अवधि एक बार फिर बढ़ सकती है. प्रदेश में पौने 3 करोड़ गणना फॉर्म वापस नहीं आए हैं, जिसे लेकर चुनाव आयोग गंभीर है. मुख्य चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म भरने की तारीख 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की थी फिर भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है.
यूपी में 15.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. बीएलओ ने 17.7 प्रतिशत यानि पौने तीन करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र इकट्ठा न होने की रिपोर्ट दी है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से SIR के लिए और समय देने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है.
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम 97.3 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 80 प्रतिशत गणना फॉर्म वापस भी आ चुके हैं. बाकी फार्म के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter