Grand restaurant opening: बिलासपुर के सरकंडा में ‘सी भगत ताराचंद’ का भव्य आगाज़, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया उद्घाटन

न्यायधानी के तेजी से विकसित होते क्षेत्र सरकंडा में खान-पान के शौकीनों के लिए एक नया और प्रतिष्ठित नाम जुड़ गया है। (Grand restaurant opening) प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट श्रृंखला ‘सी भगत ताराचंद’ का भव्य शुभारंभ जी.एम. आर्केड, एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के सामने किया गया। इस गौरवशाली समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे, जिन्होंने विधिवत रिबन काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं बिलासपुर महापौर पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित रही….

विकास की राह पर बढ़ते सरकंडा को मिली बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर संस्थान के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकंडा क्षेत्र अब एक नए शहर के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि जिस तेजी से इस क्षेत्र का विस्तार हुआ है, उसे देखते हुए यहाँ एक उच्च स्तरीय शुद्ध शाकाहारी (प्योर वेज) रेस्टोरेंट की नितांत आवश्यकता थी। डिप्टी सीएम ने विश्वास जताया कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए विख्यात ‘सी भगत ताराचंद’ न केवल सरकंडा, बल्कि पूरे बिलासपुर के नागरिकों के लिए जायके का पसंदीदा केंद्र बनेगा….

शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का नया ठिकाना, (Grand restaurant opening)
​बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ‘नदी पार’ के इस इलाके में ऐसे शानदार रेस्टोरेंट की शुरुआत होना सरकंडा वासियों के लिए एक बड़ी सुविधा है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने रेस्टोरेंट की साज-सज्जा और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक और विशिष्ट हस्तियाँ भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस नई शुरुआत के लिए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। 1895 से अपनी पाक कला की विरासत को सहेजने वाले इस ब्रांड के आगमन से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों को लेकर बड़ी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *