अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की हाईटेक पहल : ड्रोन से हो रही निगरानी, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 15 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने हाईटेक पहल करते हुए ड्रोन से विशेष निगरानी अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

ड्रोन तकनीक के माध्यम से पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सख्त शिकंजा कसा है। अभियान के दौरान ड्रोन से मिली सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई, जिसमें नशा व अड्डेबाजी में लिप्त 15 संदिग्धों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बीट गश्त शुरू
जिलेभर में चल रहे इस ड्रोन निगरानी अभियान से न केवल अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में भी सफलता मिली है। ड्रोन अभियान के साथ-साथ जिले में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 बीट गश्त शुरू की गई है, जिससे सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी।

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *