चोर को चालाकी पड़ी भारी! मेरठ से 1200 किमी दूर बिलासपुर में चोरी, सिर्फ एक गलती से चढ़ा पुलिस के हत्थे

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चोरों ने एक अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में चोरी को अंजाम दिया तो वहीं दूसरे अपार्टमेंट से खाली हाथ लौटना पड़ा. वारदात को अंजाम देने के दौरान दोनों चोरों ने मोबाइल को स्विच ऑफ करके रखा था. चोर को एक गलती भारी पड़ गई.

1200 किमी से बिलासपुर पहुंचे
दरअसल, ताज मोहम्मद और वसीम मोहम्मद उत्तर प्रदेश के मेरठ से बाइक पर बैठकर बिलासपुर पहुंचे. करीब 1200 किमी का सफर तय करके दोनों चोरों ने 28 सि-+तंबर 2025 को दो घरों में चोरी को अंजाम दिया. साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी15 और फ्लैट नंबर बी201 से सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए. इसके बाद चोर मंगला स्थित रियल हैवन अपार्टमेंट पहुंचे, यहां उन्होंने चोरी के लिए ताला तोड़ा लेकिन पड़ोसियों ने देख लिया तो भागना पड़ा.

पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो तहकीकात शुरू की. ASP पंकज कुमार पटेल के मुताबिक ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन किया. चोरों के भागने की दिशा को चिन्हित किया. पुलिस ने चोरों की तलाश में 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. संयुक्त टीम चोरों को तलाशते हुए दिल्ली और बाद में मेरठ पहुंची.

मोबाइल पेमेंट से पकड़ा गया चोर
चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान मोबाइल बंद रखा. चोर ताज मोहम्मद ने फोनपे पेमेंट एप से ट्रांजैक्शन किया. यही उसके लिए मुसीबत बन गया. इसी को ट्रैक करते हुए पुलिस चोर के पास पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरा चोर दिल्ली जेल में बंद है. पूछताछ में हैरान करने वाली सामने आई है. दोनों ने मिलकर देशभर में 47 चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *