बड़ी खबरः खाद लेने लाइन में दो दिन से लगी आदिवासी महिला की मौत, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के बागेरी खाद वितरण केंद्र पर भारी अव्यवस्था के बीच दो दिन से लाइन में लगी आदिवासी महिला भूरिया बाई की मौत हो गई। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतका दो दिनों से खाद के इंतजार में लगातार लाइन में खड़ी थी। दिनभर लाइन में रहने के बाद वह रात में वहीं रुकी हुई थी, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर मृतक महिला के परिजनों से मिलने कुशेपुर गांव पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

महिला के परिजनों को उन्होंने बताया कि परिवार को संबल योजना के तहत 2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत शुगर लेवल बढ़ने से हुई बताई जा रही है।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *