Ujjain Baba Mahakal: बाबा महाकाल के भाग श्रृंगार के लिए बुकिंग शुरू, जानिए कितने रुपये खर्च करने होंगे

Ujjain Baba Mahakal: उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के समय भक्तों की भारी होती है. पूरे महीने बाबा महाकाल का विशेष शृंगार और पूजा अर्चना की जाती है. भांग श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है. अब इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है. मंदिर कार्यालय में बुकिंग कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

चयन समिति तारीखों का निर्धारण करेगी
पुजारियों के अलावा श्रद्धालु भी भांग श्रृंगार के लिए आवेदन कर सकते हैं. भक्तों को जिस पुजारी से बाबा महाकाल का श्रृंगार कराना है, उनसे सहमति पत्र लेना अनिवार्य है. 30 जुलाई से 28 अगस्त तक बुकिंग के लिए आवेदन लिए जाएंगे. इसके बाद चयन समिति तारीखों का निर्धारण करेगी.

भांग श्रृंगार के लिए कितने रुपये देने होंगे?
श्रावण मास में होने वाले विशेष भांग शृंगार के लिए 10 से 12 हजार रुपये का खर्च आता है. पहले पुजारी 1100 रुपये की रसीद कटवाकर श्रद्धालु को जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे शुभअवसर पर तारीख दिलवा देते थे. अब मंदिर समिति ने पूरी व्यवस्था बदली है. इसे पारदर्शी बनाया गया है. अब बुकिंग के लिए आवेदन मिलने के बाद चयन समिति तारीखों का निर्धारण करेगी. इससे विवाद की स्थिति नहीं बनेगी.

साढ़े तीन किलो भांग का इस्तेमाल
बाबा महाकाल के भांग श्रृंगार के लिए अधिकतम साढ़े तीन किलो भांग का इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले इस शृंगार में 5 से 7 किलो भांग का उपयोग किया जाता था. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश के बाद इसमें बदलाव किया गया और भांग, पंचामृत और अन्य सामग्री की मात्रा को सीमित करने का सुझाव दिया गया.

मेवे, भांग और हल्दी-चंदन से विशेष शृंगार
महाकाल मंदिर में हर दिन शाम में बाबा महाकाल की संध्या आरती के साथ भांग, सूखे मेवे और हल्दी-चंदन से विशेष श्रृंगार किया जाता है. विशेष पर्व या त्योहार पर भगवान गणेश, विष्णु, कृष्ण, सूर्य, चंद्रमा और शेषनाग का स्वरूप बनाया जाता है.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *