Jabalpur Bomb Attack: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने चाय-पान दुकान पर 3 बम फेंके, 2 जिंदा बम बरामद

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने रामनगर में बदमाशों ने देर रात बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। बेखौफ बदमाशों ने रामनगर स्थित एक चाय-पान की दुकान को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 3 देशी बम फेंक दिए। इनमें से 1 बम फटने से क्षेत्र में जोरदार धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मौके से 2 जिंदा बम बरामद, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 2 जिंदा सूअरमार बम बरामद किए हैं। रांझी थाना टीआई उमेश गोहलानी ने बताया कि वारदात का मुख्य मकसद इलाके में दहशत फैलाना था। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Check Also

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹62.50 तक महंगा, जानें नए रेट

LPG Price Hike: नवरात्रि, दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं. इससे पहले महंगाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *