21 साल के युवक ने किया सुसाइड: घर में फांसी लगाकर दी जान, खौफनाक कदम उठाने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के सिलौडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलई में उस समय सनसनी फैल गई जब 21 वर्षीय युवक साजन कोल ने बीती रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।

मृतक साजन कोल पुत्र गुड्डू कोल (उम्र 21 वर्ष) सरकारी स्कूल के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहता था। सिलौडी चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में भी कोई सुसाइड नोट या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा जल्द ही आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *