सुसाइड, सवाल और सियासत! किसान की आत्महत्या पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये शासन के माथे पर कलंक

ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश की धामी सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष ने इस घटना को प्रदेश सरकार के लिए कलंक बताया है. इतना ही नहीं विपक्ष ने पुलिस को भी कटघरे में खड़े किया है.

उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें लिखा गया है कि ‘प्रदेश की कानून व्यवस्था बिलकुल चरमरा चुकी है, किस तरह से उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था छोड़कर जमीनों के धंधे में लगी है, यह बताने के लिए हालिया मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर से आया है, एक किसान सुखवंत सिंह ने वीडियो जारी कर जान दे दी है. इस घटना के पीछे जो कारण सामने आए हैं, वे बेहद झकझोर देने वाले हैं. यह निश्चित रूप से धामी सरकार के माथे पर कलंक है, काशीपुर पुलिस के माथे पर कलंक है.’

बता दें कि इस मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशीलता से लिया है. उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं. सीएम ने स्पष्ट कहा है कि इस दु:खद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *