छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया है।

Check Also

गरियाबंद राज्योत्सव में सजा मंच, लेकिन खाली रह गईं कुर्सियां; शहर से दूर आयोजन पर उठे सवाल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ियों की पहचान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *