Durg में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, राजा गार्डन में पुलिस की रेड; दो आरोपी गिरफ्तार

Durg Online Betting Bust: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश देकर दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है. एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना देवेंद्र कुमार साहू है. देवेंद्र ने दोनों युवकों को मासिक वेतन पर सट्टा काटने के लिए रखा था. यह गिरोह विंबज़्ज़ (Wimbzz) ऐप के जरिए ऑनलाइन दांव लगवाता था और पैसों के अवैध लेनदेन के लिए अज्ञात लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था.

मौके से लाखों का सामान जब्त
पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त एटीएम कार्ड और पासबुक अलग-अलग लोगों के नाम पर हैं, जिनका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा था. साइबर यूनिट अब इन खातों के ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच कर रही है. फरार मास्टरमाइंड देवेंद्र साहू के खिलाफ लुकआउट जारी करने की तैयारी है. पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से कई अन्य सटोरियों के जुड़े होने की संभावना है, जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Check Also

किन पुलिस अधिकारियों का जूस निकालेगा सौरभ चंद्राकर!

महादेव याने भोले शंकर, जब तक चुप है तब तक दुनियां कुछ भी करती रहे, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *