US-Iran Peace Deal: खत्म हुई ईरान और अमेरिका की जंग, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग आखिर अब खत्म हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ डील पूरी हो गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के खोला जाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी नाकेबंदी को भी हटाने के आदेश दिए गए हैं. दोनों देशों के बीच मध्यस्थता होते ही कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई है. डील पूरी होने के बाद अब तक करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड ऑयल टूटा है. ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विराम लगेगा?

अमेरिका और ईरान दोनों देशों ने करीब 107 दिनों बाद जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर सहमति जताई है. शांति समझौते की खबर आते ही तेल बाजार में हलचल मच गई. कच्चे तेल की कीमत तुरंत 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गई. अब क्रूड ऑयल की कीमत करीब 81.15 डॉलर प्रति बैरल आ गई है.

4 प्रतिशत से ज्यादा गिरी कच्चे तेल की कीमत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग खत्म करने के ऐलान के साथ ही होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही. होर्मुज खुलने की खबर मिलते ही तेल आपूर्ति ठप होने का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है. कच्चे तेल की कीमत करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गई है. लेकिन पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद
भले ही जंग खत्म होने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. होर्मुज खुलने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद आम आदमी को उम्मीद है कि तेल कंपनियां जल्द ही राहत दे सकती हैं. यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहत मिलने की संभावना है. पेट्रोल-डीजल के कीमतों की अगर बात करें, तो 15 मई के बाद करीब साढ़े 7 रुपए दाम बढ़ चुके हैं.

Check Also

Trump Tariff Shock: भारत समेत 17 देशों पर 10% नया टैरिफ, आज से लागू

US Tariff: अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *