Breaking News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकण्डा थाना क्षेत्र में महिला के साथ अनाचार(दुष्कर्म)और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। लापता पति को खोजने में मदद करने के बहाने एक युवक ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने उसके घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने महिला का भरोसा जीत लिया और शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

जब महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। परेशान होकर पीड़िता ने सरकण्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजकिशोरनगर निवासी आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

Babu Khemani Arrested: इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुम्बई से गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्‌टा सिंडिकेट का है मास्टर माइंड

Babu Khemani Arrested: इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी को मुंबई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *