Breaking News

Silver Rate Today: ऑल टाइम हाई के बाद चांदी धड़ाम, एक ही दिन में 16 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती, जानें ताजा रेट

Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमत कुछ महीनों से लगातार आसमान छू रही थी. लेकिन आज गुरुवार को चांदी में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत करीब 16 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा कम हुई है. पिछले कुछ दिनों से ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की खबर आ रही थी, जिसको लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया और चांदी-सोना की कीमतें आसमान छूने लगीं. लेकिन बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों तक इस टालने का फैसला लिया, जिसके बाद चांदी धड़ाम से गिर गई.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के पर बुधवार को सोने की कीत 1,53,116 रुपए पर क्लोज हुई, तो वहीं चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 3,16,501 रुपए में क्लोज हुई. जबकि बुधवार सुबह चांदी और सोने में काफी तेजी दर्ज की गई थी. लेकिन बाजार बंद होने के दौरान जबरदस्त गिरावट हुई.

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से गिरी कीमत

  • सोने चांदी में अचानक से इतनी बड़ी गिरावट ने सबको चौंका दिया है. एक्सपर्ट का मानना है कि भले ही आज चांदी-सोने की कीमतों पर गिरावट आई है लेकिन बाजार की परिस्थिति को देखें तो यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है.
  • गिरावट की मुख्य वजह भू-राजनीतिक तनाव का कम होना बताया जा रहा है. जब भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है तो निवेशक सेफ जोन ढ़ूढ़ने लगते हैं. इस दौरान उन्होंने सोना-चांदी ही सबसे सुरक्षित लगता है. इसलिए जब अचानक से मांग बढ़ने लगती है तो कीमत आसमान छूने लगती है.

निवेशकों ने शुरू की मुनाफावसूली
जब ग्रीनलैंड को लेकर वैश्विक राजनीतिक तनाव बढ़ा, तो कई दिनों तक चांदी में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई. इस दौरान सोना की भी कीमत खूब बढ़ी. लेकिन इसी बीच दावोस में मीटिंग के बीच ट्रंप ने कुछ दिनों तक ग्रीनलैंड पर फैसला टाल दिया. इस दौरान निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसकी वजह से और कीमत गिरती ही चली गई. अब देखना यह होगा कि आखिर चांदी किस रेट तक जाती है.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *