रफ्तार ने छीन ली जिंदगी : ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, एक की मौत

हरदोई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे यात्रियों से भरी बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Check Also

Rewa: रोजगार का झांसा, सतारा में बंधक बनाए गए 10 बच्चे! रीवा कलेक्टर को किया फोन, महाराष्ट्र से सभी का रेस्क्यू

Rewa: महाराष्ट्र के सतारा से रीवा के 10 आदिवासी बच्चों को रेस्क्यू किया गया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *