32 लाख कैश, 12 लग्जरी घड़ियां और सोने के सिक्के… ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़ी कांग्रेस, बोले- ‘पार्टी की मुहिम पर असर नहीं पड़ना चाहिए’

Harish Rawat Resigns: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. हरीश रावत के पूर्व ओएसडी पर ईडी की कार्रवाई की गई थी. जिसके यहां भारी मात्रा में कैश और लग्जरी चीजें बरामद हुई हैं. ईडी की इस कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर असर पड़े.

हरीश रावत ने इस्तीफा से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व ओएसडी के जुड़ी बातें भी लिखी हैं. जिसमें उन्होंने पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना को एक निहायती सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि अगर चंदन ने कोई गलती की है और उसके प्रमाण हैं, तो मैं इस कृत्य के लिए लज्जित हूं.

हरीश रावत ने इस दौरान जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधा और कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि चुनाव कब है. तो मैं हंसकर कहता हूं कि जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी. तब चुनाव होंगे. अभी नहीं आ रही. मतलब चुनाव अभी नहीं हैं. लेकिन इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

कौन हैं चंदन सिंह जीना?
चंदन सिंह जीना वर्तमान में भी हरीश रावत के साथ ही काम कर रहे हैं. हरीश रावत के सीएम कार्यकाल के दौरान जीन उनके ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी रह चुके हैं. हाल ही में जीना के कई ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है. ईडी ने यह कार्रवाई 2016 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है. घर से तलाशी के दौरान करीब 32 लाख रुपए कैश, 12 लग्जरी घड़ियां और सोने के सिक्के मिले हैं.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *