BRICS 2026 में भारत-ईरान की नई जुगलबंदी! PM मोदी ने पेजेश्कियान से थामा हाथ, Hormuz से Energy Security तक 4 बड़े मुद्दों पर हुई बात

BRICS 2026: भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के चलते दुनियाभर के 11 देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत पहुंचे हैं. इसी क्रम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 11 सितंबर को करीब 2 बजे नई दिल्ली पहुंचे. उसी दिन शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का हाथ थामे नजर आए. दोनों नेताओं की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

दुनियाभर में चर्चा का विषय
इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी की ये बैठक पर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं. एक तरफ तो भारत के इजरायल के साथ भी बहुत अच्छे संबंध हैं और दूसरी तरफ ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने ईरान के साथ भी गर्मजोशी भरे संबंध होने की बात दुनिया को दिखा दी है. गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की ये दूसरी मुलाकात है.

इससे पहले 31 अगस्त हुई थी मुलाकात
इससे पहले 31 अगस्त को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान के सामने खड़े आर्थिक संकट एवं रणनीतिक दबाव के ब्रिक्स समिट के दौरान हुई ये मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है.

पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच हुई इस बैठक में कई व्यापार, निवेश, ऊर्जा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर बात हुई.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
1.प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में तनाव को कम करने और विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर दिया

2.बैठक के दौरान Strait of Hormuz में नेविगेशन की स्वतंत्रता और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया.

3.दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आपसी हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

4.खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स बैठकों में ईरान की उच्चस्तरीय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *