सड़क पर डकैतों का गैंग : आधी रात डीजे बजाकर घर लौट रहे युवकों पर डकैतों ने किया हमला, मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार

जांजगीर-चांपा : जिले में इन दिनों डकैतों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रात होते ही जिले की सड़कों पर लुटेरे सक्रिय हो जा रहे हैं, जिससे आम राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ताजा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राहौद-कचंदा रोड का है, जहां डकैत डंडा और लोहे की रॉड लेकर सड़क पर खड़े होकर राहगीरों को जबरन रोक रहे हैं। पैसा और मोबाइल न देने पर लुटेरे सीधे सिर पर हमला कर रहे हैं।

मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार
वहीं दो दिन पहले पामगढ़ थाना क्षेत्र में पामगढ़-जांजगीर रोड पर डकैतों ने डॉ. हेमंत लहरे को रोकने की कोशिश की। कार नहीं रोकने पर लुटेरों ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। एक और घटना में, मेऊ गांव सेडीजे बजाकर घर लौट रहे युवकों को बार गांव के पास डकैतों ने घेर लिया। लुटेरे मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए, इस दौरान युवकों के साथ मारपीट भी की गई।

डकैतों के हमले में घायल हुए दो युवक ग्राम बोरदा, नवागढ़ ब्लॉक के बताए जा रहे हैं, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ग्राम कचंदा के पांच लोगों को भी पैसा नहीं देने पर डंडे और रॉड से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके सिर फट गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *