Murder: नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका बनी कातिल, शुभम विहार के हॉस्टल में युवक की चाकू मारकर हत्या

बिलासपुर: ”न्यायधानी बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, (Murder) जहां प्यार और तकरार का खूनी अंत हो गया। शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

शातिर प्रेमिका ने मिटाए थे खून के निशान; आरोपी गिरफ्तार
इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद शातिर आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है..आपको बता दे कि मृतक मूलतः रतनपुर के ग्राम कर्रा का रहने वाला था और उस्लापुर स्थित होटल में काम करता था

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *