Breaking News

Naxal Surrender: सुकमा से लगे मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

Naxal Surrender: नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच सुकमा से सटे ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने सरेंडर कर दिया. सुखराम नक्सली संगठन में ACM पद पर था और कई बड़े नक्सल घटनाओं में शामिल था. सुखराम ने अपने साथ SLR राइफल और कई विस्फोटक सामान के साथ सरेंडर किया. इस दौरान सुखराम ने कहा- बहुत हुआ खून-खराबा अब शांति चाहिये.

मलकानगिरी में नक्सली सुखराम ने किया सरेंडर
नक्सल मोर्चे पर ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से सक्रिय और 21 लाख रुपए के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने हथियार डाल दिए हैं. यह सरेंडर उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में किया गया, जहां सुरक्षाबलों के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया. आत्मसमर्पण के दौरान सुखराम मरकाम के पास से एक SLR राइफल के साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

कौन है सुखराम मरकाम?
सुखराम मरकाम माओवादी संगठन में ACM रैंक का सक्रिय कैडर बताया जा रहा है.
वह वर्ष 2010 से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सुखराम कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है.
माओवादी सुखराम मरकाम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी है.
उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज थे. लगातार दबाव और सघन ऑपरेशन के चलते उसने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना.
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली ने एक एसएलआर राइफल, 7.62 मिमी गोला बारूद के 12 राउंड और अन्य सामान भी सौंप दिए.

आगे और नक्सली करेंगे सरेंडर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि है. आत्मसमर्पण से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि आगे भी अन्य माओवादी मुख्यधारा में लौटेंगे.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *