Breaking News

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में VVIP दर्शन बंद : Mahashivratri 2026 पर लगातार 45 घंटे खुले रहेंगे कपाट, वीआईपी के लिए नहीं होगा कोई प्रोटोकॉल

वाराणसी. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है. विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसे लेकर तैयारियां और शुरु कर दी गई है. इसी क्रम में महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धआलुओं की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर प्रशासन ने योजना बना ली है. जिसके तहत महाशिवरात्रि पर भक्तों को लगातार बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे.

महाशिवरात्रि पर्व पर विश्वनाथ मंदिर में लगातार 45 घंटे दर्शन होंगे. यानी यहां आने वाले श्रद्धालु अनवरत दर्शन कर सकेंगे. 15 फरवरी से 16 फरवरी रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं को ये लाभ मिलेगा. इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. इतना ही नहीं, इस दौरान मंदिर में वीवीआईपी दर्शन (VVIP Darshan) पर भी रोक रहेगी.

जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे संपन्न होगी. इसके बाद 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए गर्भ गृह के कपाट खुल दिए जाएंगे. 15 फरवरी को 3:30 से बाबा का दर्शन पूजन 16 फरवरी को सुबह 6:30 बजे तक लगातार चलेगा.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *