CG News: LPG सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद! 23 अगस्त से पहले निपटालें ये जरूरी काम

LPG EKYC Deadline Before August 23: देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन तक अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी को पूरा नहीं कर पाए थे. तेल कंपनियों ने उन ग्राहकों को राहत देते हुए e-KYC की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. इसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC
वहीं छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने एलपीजी सत्यापन नहीं कराया है. यही स्थिति देश के अन्य राज्यों में भी है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 23 अगस्त तक बढ़ाते हुए इसे आखिरी मोहलत बताया है. इसके बाद तारीख नहीं बढ़ेगी और सत्यापन नहीं कराने वालों को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी.

एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑइल के करीब 70 लाख ग्राहक हैं. रायपुर में करीब 7 लाख ग्राहकों में 50 हजार से ज्यादा की ई-केवाईसी बाकी है. एजेंसियां एसएमएस भेज रही हैं. आधार और गैस कार्ड से एजेंसी में पांच मिनट से कम समय में सत्यापन होगा. ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की सब्सिडी बंद है.

घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी?

  • लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले जिस भी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं उसका ऑफिशियल एप डाउनलोड करें.
  • इंडेन, एचपीसीएल या बीपीसीएल का एप आपके मोबाइल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। एप डाउनलोड करने के बाद दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें.
  • एप वर्किंग में आने के बाद दिए गए ई-केवाईसी ऑप्शन को चुनें. इसके बाद बताई जाने वाली प्रक्रिया पूरी करें.

वरना महंगा मिलेगा सिलेंडर
एजेंसी वालों के मुताबिक ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल दर पर लेना पड़ सकता है. रायपुर में घरेलू सिलेंडर 1014 और कमर्शियल 2965 रुपए का है. जागरूकता की कमी से मार्च 2026 से तारीख बढ़ती रही.

केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है. पहले इसकी आखिरी तारीख 15 अगस्त थी. जो भी ग्राहक अपना सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें सिलेंडर और सब्सिडी दोनों नहीं मिलेगी.

Check Also

Chirag Paswan in Raipur: चुनाव आयोग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ‘जनता का विश्वास जीतना होगा’

रायपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए हैं। वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *