Breaking News

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

रोहतास। जिले में बीती मध्य रात्रि को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खडा़री इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप की है और हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मृतक अलग-अलग परिवार के बताए जाते हैं। जिनकी पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज कुमार बैठा एवं महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात एक टेंपो में सवार कुल आठ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सासाराम की तरफ लौट रहे थे, तभी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं दो लोगों की मौत हो गई और कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर कुछ स्थानीय लोग पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए समाजसेवी रंजीत पटेल ने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को तुरंत अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई घायलों की जान बचाई जा सकी। हालांकि इस क्रम में एक महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कई घायलों की स्थिति गंभीर
चिकित्सक के अनुसार हादसे में घायल कुल पांच लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है तथा कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते हीं घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं तथा मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथ हीं मौके पर पहुंची पुलिस तीनों शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *