Gwalior Crime News: शादी से इनकार किया तो एसिड अटैक की धमकी! दो बहनों का पीछा करने वाले युवक और उसकी मां पर FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो बहनें एक मनचले की धमकियों से इस कदर दहशत में हैं कि उन्होंने घर से बाहर निकलना तक छोड़ दिया है। पोस्तीखाना इलाके में रहने वाली बहनों का आरोप है कि नक्ष सिंह भदौरिया उर्फ ईशु लगातार उनका पीछा कर रहा है और दोनों से शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी से इनकार करने पर एसिड फेंकने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज की है।

एसिड फेंककर चेहरा बिगाड़ने की देता है धमकी
दरअसल पीड़िताओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी नक्ष सिंह भदौरिया उर्फ ईशु कई दिनों से उनका पीछा कर रहा है। रास्ते में रोककर परेशान करता है और दोनों बहनों से शादी करने की बात कहता है। आरोप है कि जब बहनें उसकी बात मानने से इनकार करती हैं तो वह एसिड फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, उनकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी जाती है। पीड़िताओं ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी की हरकतों के चलते उनका घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। रास्ते में पीछा करने और धमकियों के डर से दोनों बहनों ने बाहर जाना बंद कर दिया। जब परिवार ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो पूरे परिवार को धमकाया गया।

आरोपी युवक और उसकी मां पर FIR दर्ज
शिकायत के अनुसार, आरोपी की मां ममता भदौरिया ने भी पीड़िताओं को धमकाया। इसके बाद पीड़िताओं की मां आरोपी के घर पहुंचीं, जहां विवाद और बढ़ गया। इसके बाद पीड़िताओं ने पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नक्ष सिंह भदौरिया उर्फ ईशु और उसकी मां ममता भदौरिया के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

Delhi Airport Drug Smuggling: IGI एयरपोर्ट पर 9.33 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आए 2 यात्री गिरफ्तार

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर सतर्कता बरतते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *