बांग्लादेश के भारत के लिए बदले सुर! कहा- दोनों देशों को आपसी हित में सहयोग बढ़ाना चाहिए

Bangladesh on India: बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बंपर जीत के बाद अब बांग्लदेश के सुर भारत के लिए बदलने लगे हैं. बांग्लादेश में नई सरकार बनने जा रही है. सरकार के गठन से पहले बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत के साथ आपसी सहयोग की बात की है.

‘दोनों देशों को रिश्ते नए सिरे से तय करने की जरूरत’
बीएनपी की जीत के बाद बांग्लादेश के भारत के लिए सुर नरम पड़ गए हैं. तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि दोनों देशों को रिश्ते को नए सिरे से तय करने की जरूरत है. हुमायूं कबीर ने कहा कि अब शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग सत्ता में नहीं है. इसलिए भारत को उसी हिसाब से बांग्लादेश की बदली हुई राजनीति को स्वीकार करना होगा.

‘भरोसा बनने पर कूटनीतिक रिश्ते फिर से शुरू होंगे’
हुमायूं कबीर ने भारत से अपील करते हुए कहा है कि शेख हसीना या फिर अवामी लीग के अन्य नेता भारत की जमीन का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ गतिविधियां करने में ना करें. अगर भारत बांग्लदेश की इस चिंता को दूर कर दे तो दोनों देशों के बीच भरोसा फिर से बन जाएगा. दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तें फिर से शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही कबीर ने शेख हसीना को बांग्लादेश में 1500 लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें आतंकी बताया था.

‘बांग्लादेश के हित सबसे ऊपर आएंगे’
इसके पहले शनिवार को बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने चुनाव में जीत के बाद मीडिया से बातचीत की थी. इस दौरान उनसे भारत के साथ रिश्तों को लेकर बात की गई थी. तब रहमान ने कहा था कि हमारी विदेश नीति में बांग्लादेश और इसके लोग सबसे ऊपर रहेंगे. इसी के आधार पर आगे की रणनीति बनेगी. हालांकि इसी के साथ ही रहमान ने चीन को बांग्लादेश का सहयोगी बताते हुए साथ काम करने की बात कही थी.

Check Also

बांग्लादेश चुनाव में इन हिंदू नेताओं ने मारी बाजी, जानें किस पार्टी से है ताल्लुक

Bangladesh Election: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने एकतरफा जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *