Breaking News

CG News: युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची जान

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाकर युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। अभय की पत्नी पिछले दो महीनों से उससे अलग रह रही थी। इसके अलावा युवक के शराब के नशे में विवाद करने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था और घटना के समय भी नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से अलग रह रही थी। शराब के नशे में विवाद की भी बात सामने आई है। साथ ही युवक पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था। घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।

Check Also

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने BEO से की शिकायत

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *