Nurse suspended: बिलासपुर जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, दो नर्सें निलंबित…

बिलासपुर के जिला अस्पताल में (Nurse suspended) मानवता और नैतिकता को ताक पर रखकर प्रसूता के पति से रिश्वत माँगने वाली दो स्टाफ नर्सों, लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। मामला तब गरमाया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ये नर्सें बेटा होने की खुशी के बदले ‘खर्चापानी’ के रूप में ₹1500 की माँग करती नजर आ रही थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, (Nurse suspended)
वीडियो में नर्सें यहाँ तक तर्क देती दिखीं कि सरकारी अस्पताल में ग्लव्स तक उपलब्ध नहीं होते और सब कुछ कुशलतापूर्वक निपटाने के एवज में उन्हें यह राशि चाहिए। जब प्रसूता के पति ने ₹1000 देने की कोशिश की, तो नर्सों ने उसे कम बताकर लेने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और संभागीय संयुक्त संचालक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी को दोनों को सस्पेंड कर दिया। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में प्रसव के बाद परिजनों से वसूली की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जहाँ अक्सर घूस मिलने के बाद ही नवजात को उसके परिवार को दिखाया जाता है

Check Also

’56 हजार रुपये भेज दो…’, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का WhatsApp हैक, सलीम राज ने की शिकायत

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *