Breaking News

सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः बाइक सवार 2 भाई भीषण हादसे का शिकार, दोनों की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग

मिर्जापुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ऑटो और मैजिक ने बाइक सवार 2 भाइयों को रौंद दिया. घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

बता दें कि घटना राजगढ़ क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास उस वक्त घटी, जब हर रोज की तरह 2 भाई अपनी कपड़े की दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो और बाइक के बीच भिंड़त हुई. दोनों भाई उठते कि पीछे से आ रही आलू से लदी मैजिक ने दोनों को रौंद दिया. वहीं घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

वहीं दोनों भाइयों को लहूलुहान देख लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती किया. इलाज के दौरान दूसरे की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनील केसरी (32) और सचिन केसरी (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

Check Also

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

COVID death: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *