Breaking News

Indecency: सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति और भारत माता के अपमान पर बवाल, बिलासपुर में आरोपी के खिलाफ FIR की मांग

बिलासपुर के सरकंडा इलाके में सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी और आपत्तिजनक (Indecency) सामग्री प्रसारित करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर भारत माता की अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ-साथ महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बेहद भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, शिकायत के मुताबिक आरोपी ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भी वीडियो साझा किया है। इस कृत्य से आक्रोशित होकर शहर के जागरूक नागरिकों ने सरकंडा थाने में आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के साथ आवेदन सौंपकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है….

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध पुलिस में शिकायत (Indecency)
शिकायतकर्ता गौरव धनकर ने पुलिस को सौंपे आवेदन में बताया है कि मोपका निवासी देवाशीष बोस नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की है। आरोप है कि उसने भारत माता का एक अत्यंत अमर्यादित और अश्लील चित्र पोस्ट किया, जिससे आम जनमानस की धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुई हैं।

इसके साथ ही आरोपी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठीं महामहिम राष्ट्रपति के विरुद्ध जातिगत आधार पर भ्रामक और असत्य जानकारी फैलाई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राष्ट्रपति को उनकी जाति की वजह से नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया, जिसे पुलिस प्रशासन ने समाज में विभाजन पैदा करने और शांति भंग करने वाली मंशा करार दिया है.

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब आरोपी के एक वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की बात सामने आई। आवेदन के अनुसार, आरोपी ने तिरंगे का अपमान करते हुए उसे पैरों से कुचलने जैसा कृत्य प्रदर्शित किया है, जो राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही साइबर सेल के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया से हटाने की भी अपील की गई है

Check Also

Blackmailing: AI की तकनीक और ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल महिला की अश्लील फोटो बनाने की धमकी देकर वसूले 20 लाख

बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और डराने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *