Breaking News

राजधानी में धार्मिक यात्रा में युवक की हत्याः डांस के दौरान हुआ था विवाद, जीतू पटवारी और दिग्विजय पहुंचे अस्पताल, परिजनों से की मुलाकात

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धार्मिक यात्रा में मामूली विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। शोभा यात्रा में डांस के दौरान हुए विवाद को लेकर युवक की दबंगों ने हत्या कर दी। मामले की जानकारी के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह हमीदिया अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

दरअसल मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां धार्मिक यात्रा में विवाद के बाद 10 हथियारबंद युवकों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने युवराज वर्मा की हत्या कर दी। हत्या से मृतक के परिजनों में आक्रोश है। जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह हमीदिया अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने धार्मिक यात्रा में हथियार लेकर चलने के मामले को उठाया है। कहा- आजकल प्रचलन हो चुका है कि जुलूस में हथियार लेकर चलें। इस मामले में सबूत के साथ डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को शिकायत करेंगे।

दिग्विजय सिंह के आरोप है कि मामले में पुलिस ने किनारा कर लिया है। जुलूस के बाद युवक की हत्या हुई थी। एसीपी राकेश सिंह बघेल ने कहा कि मैं हत्या के बाद तुरंत उसको अस्पताल पहुंचाया। उसकी मौत अस्पताल में हुई है। धार्मिक यात्रा से हत्या का कोई संबंध नहीं है। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद ललितपुर से मौसी के घर आए युवक की हत्या हुई थी।

Check Also

मप्र में प्रमोशन की शर्तों में एकमुश्त छूट की मांग: अगली DPC में बाहर होंगे लाखों एम्प्लॉइज, अधिकारी-कर्मचारी संघ ने कहा- सितंबर 2026, जनवरी 2027 में मिले ड्यू पदोन्नति

MP Promotion 2026: मध्यप्रदेश के करीब 1 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *